Follow Us:

आज मौसम खराब, कल आसमान साफ

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

कल से 5 दिन मौसम रहेगा साफ, मार्च में 25% कम हुई बारिश

तापमान में भारी उछाल, 7 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार


Snowfall and Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज तूफान और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कल से प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

तापमान में भारी उछाल:बारिश और बर्फबारी से पहले प्रदेश में तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया। हिमाचल के 7 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है

  • बिलासपुर: 34.6°C (सामान्य से 7.7°C ज्यादा)

  • ऊना: 34.4°C

  • शिमला: 23.0°C (सामान्य से 5.6°C ज्यादा)

  • सुंदरनगर: 32.2°C (सामान्य से 5.6°C ज्यादा)

  • सोलन: 30.5°C (सामान्य से 5.7°C ज्यादा)

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9°C ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

मार्च में 25% कम हुई बारिश: इस बार हिमाचल प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई, लेकिन दूसरा और तीसरा सप्ताह सूखा रहा। इस कारण 26 मार्च तक सामान्य से 25% कम बारिश दर्ज की गई

आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 25 मार्च तक प्रदेश में 100.9 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार केवल 75.7 मिमी बारिश हुई।