हिमाचल

भीषण गर्मी के बीच बारिश का अनुमान, हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्से में पिछले एक हफ्ते से अचानक गर्मी काफी ज्यादा ही बढ़ गई है। अगर गर्मी का अभी ये हाल है तो मई-जून में गर्मी तो लोगों को बुरा हाल कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से कोई ज्यादा राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है। देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। वही मैदानी राज्यों में दिन में हवा चलने की गति में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम की मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है। इस बार गर्मी समय से पहले आ गई है। दरअसल अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में गहरा दबाव बना हुआ है। हालांकि इस दबाव के तेज होकर चक्रवात में बदलने और उत्तर म्यांमार तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। जिस कारण चक्रवाती हवाओं का असर पश्चिमी राजस्थान पर साफ दिखाई देगा।

वहीं आने वाले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। इसी के ही साथ अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने 23 और 24 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 मार्च से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago