हिमाचल

23-24 अक्टूबर को बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 अक्टूबर से मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में  भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर लाहौल-स्पीति जिला में भी 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने और बर्फबारी की आशंका है।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बीआरओ से प्राप्त सूचनानुसार मनाली-लेह नेशनल हाईवे- 03, बारालाचा पास पर बर्फ़बारी के कारण बंद है। बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से आगे सभी वाहनों के लिए आवजाही बंद रहेगी। ऐसे में जारी किए गए अलर्ट को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे में कोई भी व्यक्ति उच्च क्षेत्रों की ओर व अति निम्न तापमान वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज़ करें।

उपायुक्त ने विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि वे आने वाले समय में भी इस तरह के प्रतिकूल मौसम के दौरान लाहौल का रुख न करें। यदि किसी को कोई अत्यन्त आवश्यक यात्रा करने की जरूरत रहती है, तो भी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 94594- 61355 के अलावा 01900- 202509 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क अवश्य करें।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago