पॉलिटिक्स

अनुराग ठाकुर ने अर्की में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर भी बोला हमला

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोंनो दल जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झौंक रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्की में भाजपा प्रत्याश रत्न सिंह पाल के पक्ष में एक के बाद एक 3 जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जो कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया मोदी सरकार ने 7 साल में कर दिखाया। कांग्रेस 70 साल तक भ्रष्टाचार में संलिप्त रही और लोगों तक सुविधाएं नहीं पहुंचा पाई।” अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी में मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने देश में ही 9 महीने में टीके का निर्माण किया और अगले 9 महीने 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने का काम भी किया। हिमाचल प्रदेश टीका की पहली डोज लगाने में देश मे प्रथम रहा है जिसके लिए प्रदेश की सरकार और स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

वंही, महंगाई को लेकर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को डिबेट के लिए चुनौती देते कहा कि कांग्रेस सरकार में 2004 से लेकर 2014 तक महंगाई 12 प्रतिशत पहुंच गई थी जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई दर 4 प्रतिशत से ज्यादा कभी नहीं हुई।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago