Categories: हिमाचल

हिमाचल के मैदानों में बारिश, चोटियों पर हुई बर्फबारी-पांच डिग्री लुढ़का पारा

<p>हिमाचल के कई क्षेत्रों में शनिवार को झमाझम बारिश और चोटियों पर बर्फबारी हुई। भारी बारिश की चेतावनी के बीच शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई क्षेत्र पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गए हैं।</p>

<p>रविवार को भी हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश हुई। कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों सहित रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।</p>

<p>शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, भुंतर में 28.4, सुंदरनगर में 28.1, सोलन में 26.5, कांगड़ा में 26.3, चंबा में 24.9, नाहन में 24.2, कल्पा में 20.0, शिमला में 19.2, केलांग मे 17.5 और डलहौजी मे 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago