Follow Us:

प्रदेश में 26 अगस्त तक रहेगा मौसम खराब, कई जगहों पर आज भी जारी रहेगी बारिश

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर हल्की-हल्की बारिश लगी हुई है। आज सुबह 9 बजे से लेकर होपहर 12 बजे तक शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और हमीरपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना कम है। इसके अलावा शिमला और सोलन जिले में भूस्खलन की संभावना हो सकती है।

बता दें कि प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इप्रदेश में अगस्त में भी बर्फ गिरने का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को लाहौल और कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चांदी के फाहे गिरे। भारी भूस्खलन से पांवटा-शिलाई एनएच पांच घंटे रहा बंद। हमीरपुर जिले में भी कई जगह मकान औक कुछ जगह पशुशाला गिर गई। मंडी में भी घर का आंगन धंस गया। प्रदेश में 118 सड़कें बंद रहीं। पूरे प्रदेश में 26 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।