हिमाचल

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, हर घर को लाभ: बिंदल

शिमला: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से निरंतर हिमाचल वासियों पर महंगाई का बोझ बढ़ता चला जा रहा है। 2022 में सत्ता में आने से पहले बार-बार महंगाई दूर करने का वायदा और गारंटी कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की भोली भाली जनता को दी, परंतु सत्ता में आते ही डीजल के दामों में दो बार बढ़ोतरी कर दी गई। जिसके कारण डीजल में 6.50 रु प्रति लीटर बड़े, इस वृद्धि के कारण किराया, माल भाड़ा, आवागमन में बढ़ोतरी हुई और हिमाचल के किसान भाई बहनों को सीधा-सीधा नुकसान का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को 200 रु घटाया और इसी प्रकार उजवाला योजना के लाभार्थियों के लिए दाम 400 रु घट गए। यह निर्णय महंगाई रोकने के लिए है, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक परिवार को लाभ होगा।

बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती है कि वह भी बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए डीजल के ऊपर 6.50 रु की बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले, जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बड़ी राहत पहुंचेगी। इसी प्रकार पिछले हफ्ते डिपोओं में कई दालों के रैटों में 16 रु की बढ़ोतरी कर दी गई, यह हिमाचल की जनता के साथ धोखा है। इस बढ़ोतरी को भी सरकार को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं से 1500 रु प्रति माह देने का वायदा और गारंटी दी थी। चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके समस्त नेताओं ने गांव गांव जाकर इसका प्रचार भी किया था। आज भी हिमाचल की दीवारों पर इनकी गारंटीयां साफ दिखती है, वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, पर अभी तक हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के खाते में एक भी किस्त नहीं पहुंची है। अब तो 9 महीने गुजर गए हैं प्रत्येक महिला 13500 रु का इंतजार कर रही है, हम रक्षा बंधन के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री को उनकी दी गारंटी का स्मरण करवाना चाहते हैं।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago