हिमाचल

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी: बिंदल

गारंटी के मामले में कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है

इंतजार की सरकार, कांग्रेस सरकार

धर्मशाला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का जोरदार दौरा किया। इसके अंतर्गत पालमपुर, सुलाह, बैजनाथ, जयसिंहपुर, कांगड़ा, देहरा और ज्वालामुखी मंडल की बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चुने हुए पंचायत समिति सदस्यों के साथ भी बैठक की और उनके साथ राजनीतिक परिचर्चा में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच पंचायत समिति सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान होता है और वह जनता की आवाज होते हैं हम संकल्प लेते हैं कि इस बार पूरी ताकत लगाते हुए, एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

बिंदल ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग कर सत्ता में आई है और जिस प्रकार से उन्होंने चुनावी वर्ष में झूठी गारंटीयों के दम पर सरकार बनाई वो जनता को पता चल गया है। प्रदेश की जनता आज भी इंतजार में है, ऐसा लगता है कि यह सरकार इंतजार की सरकार है जब भी कोई वादा करती है जनता उसे वादे के पूरे होने के इंतजार में ही रह जाती है।

बिंदल ने कहा की केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने देश भर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का मील का पत्थर पार कर लिया है। 49 फीसदी आयुष्मान कार्ड महिला लाभार्थियों के पास हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना ने 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 5.7 करोड़ अस्पताल प्रवेशों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रमुख योजना 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।

ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से पूरा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है चाहे आप स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा किसी भी क्षेत्र की बात कर लीजिए आज देश को अगर विश्व पटल पर सबसे आगे ले जाने का कार्य किया तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
बिंदल ने कहा की कांगड़ा के सुलह मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। इस कार्य में यह मंडल पूरे हिमाचल में प्रथम आया है।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

6 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

11 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

12 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago