Follow Us:

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैः राजीव बिंदल

पी. चंद, शिमला |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते हुए पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम है और वह इसी कार्य में जुटे हुए हैं। तभी हमारी पार्टी से एक सामान्य परिवार से निकलकर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, एक सामान्य परिवार का भाजपा कार्यकर्ता जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, एक सामान्य परिवार से निकलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बने और एक सामान्य कार्यकर्ता के नाते कार्य करने वाले डॉ राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने।

उन्होंने कहा कि यही कार्यकर्ता हमारी ताकत और पूंजी है। डॉ. बिंदल ने कहा हमारे कार्यकर्ता अपना बूथ-सबसे मजबूत, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे है। जहां तक हमारी सरकार का सवाल है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निरंतर प्रवास कर रहे हैं , 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करते हुए विकास के अनेकों कार्य करते हुए हिमाचल को आगे बढ़ाने में लगे हैं । कांग्रेस को उनकी वास्विकता बताते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग में 2020-21 के लिए 19 हजार 309 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्राप्त हुई है, जो कि एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है।

13वें वित्त आयोग के समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और हिमाचल प्रदेश को हर साल 4 हजार 338 करोड रुपए की औसत सहायता प्राप्त हुई जबकि यह राशि नरेंद्र भाई मोदी की सरकार आते ही 14वें वित्त आयोग में 14 हजार 407 करोड रुपए हर साल हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जो 15वां वित्त आयोग आया उसमें यह राशि बढ़कर 19 हजार 309 करोड़ रूपये हो गई। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांक कर देखना चाहिए कि उनकी केंद्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों किया ,धोखा क्यों किया, हिमाचल की जनता इस बात को कभी भूल नहीं सकती, कभी कांग्रेस को माफ नहीं कर सकती। ये सब नुकसान हिमाचल की जनता के विकास कार्यों का करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता लगातार भ्रम फैलाने के लिए अलग-अलग प्रकार की बयानबाजी करके जनता को भ्रमित नहीं कर सकते।

जनता सब जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने जयराम ठाकुर सरकार को 19 हजार 309 करोड़ रुपए की वार्षिक वित्तीय सहायता 15वें वित्त आयोग के पहले साल 2020-21 के लिए केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश प्रेषित की है, इस राशि में विशेष रूप से ग्रामीण विकास, शहरी विकास एवं पंचायती राज संस्थाओं की दृष्टि से धनराशि के अंदर बड़ी मात्रा में जो बढ़ोतरी हुई है उसके लिए हम जयराम ठाकुर को बधाई देते हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद करते हैं। हिमाचल के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपनाते हुए हमारी इन राशियों को घटाया वह चिंतनीय है और उन्हें इस बारे में उन्हें अंतर अवलोकन अवश्य करना चाहिए, उन्होंने हिमाचल का इतना बड़ा नुकसान जो किया है वो क्यों किया और हमारे प्रदेश की पैरवी आज से पहले कांग्रेस नेताओ ने दिल्ली में अच्छे से क्यों नहीं की।