Follow Us:

राजीव गांधी की मनाई जा रही 76वीं जयंती, CM सहित कांग्रेस पार्टी ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को याद

पी. चंद, शिमला |

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती के अवसर पर समूचे देश ने उन्हें याद किया और देश भर में आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं, छोटा शिमला के राजीव चौक पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सदभावना की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी की जन्मदिवस को सद्भावना और बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारतवर्ष के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके आईटी क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। देश को उनके बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।