Categories: हिमाचल

मंडी से रवाना हुई राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पदयात्रा

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानोंव बागवानों के संघर्ष के समर्थन में शिमला से शुरू की गई पदयात्रा शुक्रवार रात को मंडी पहुंची और शनिवार को सुबह धर्मशाला के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा दीपक राठौर की अगुवाई में चल रही है जिसमें हर जिला से गुजरते हुए स्थानीय कार्यकर्ता भी जुड़ रहे हैं। दीपक राठौर जो लंबे अरसे से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों औऱ बागवानों को बचाना है पंचायती राज को मजबूत बनाना है के नारे के साथ यह पदयात्रा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को शिमला से शुरू की गई थी। यह पदयात्रा 8 जनवरी को धर्मशाला पहुंचेगी।

उनका आह्वान है कि पदयात्रा में शामिल होकर किसानों व बागवानों के खिलाफ रची जा रही कथित साजिश के चलते तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया जाए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने इस पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार से तीन सवाल उठाए हैं। इसमें सरकार से पूछा गया है कि वह किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य क्यों नहीं देना चाहती है। कांटेक्स फार्मिंग में किसानों को न्यायालय में जाने का अधिकार क्यों नहीं है और आवश्यक वस्तु अधिनियम क्यों खत्म किया जा रहा है।

उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाएं बहुत कमजोर हैं क्योंकि यहां संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। वित कार्यक्रम और कर्मचारी की व्यवस्था पंचायतों के पास नहीं है। जिला परिषद और पंचायत समितियों के पास किसी प्रकार की ताकतें नहीं हैं। संगठन ने प्रदेश की जनता से भी सवाल किया है केरल में संविधान का 73 वां और 74 वां संशोधन पूर्ण रूप से लागू है तो हिमाचल में क्यों नहीं होना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago