Follow Us:

राजीव सैजल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

पी. चंद, शिमला |

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनकी कुल्लू जिला की सैंज घाटी के शाकटी मरौड में बर्फ पर से पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुःखद घटना है कि बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी की बर्फ में पैर फिसलने से मौत हो गई। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार गीता देवी के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।