हिमाचल

पूर्व मुख्यमंत्री असंवैधानिक बयानबाजी से गिरा रहे पद की गरिमा: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बयानबाजी को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की बयान बाजी पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देती है। इसके साथ ही किमटा ने तीन उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का भी दावा किया है।

रजनीश किमटा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यह तीन उपचुनाव बीजेपी के द्वारा जनता पर थोपे गए हैं। तीनों निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी कारण के जनता द्वारा चुने जाने के 15 महीने बाद इस्तीफा देकर चुनाव का बोझ डाला है। ऐसे में अब जनता इन्हें सबक सिखाने के मूड में है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आए दिन कांग्रेस सरकार के गिर जाने की बात कह रहे हैं। पूर्व सीएम इस तरह की असंवैधानिक बातें नहीं बोलनी चाहिए। वर्तमान में 65 सीटों के सदन में कांग्रेस के पास 38 विधायकों का बहुमत है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है। पूर्व मुख्यमंत्री आम कार्यकर्ता से भी नीचे की बयानबाजी कर अपनी गरिमा गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में सरकार गिराने का षड्यंत्र जरूर रचा लेकिन वे उसमें सफल नहीं हुए अब तीनों उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर 40 का आंकड़ा पार करेगी।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

9 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

9 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

10 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

12 hours ago