हिमाचल

पूर्व मंत्री मार्कण्डेय ने कांग्रेस विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

पूर्व मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने लाहुल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर भरष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मार्कण्डेय ने कहा है कि रवि ठाकुर पैसे की उगाही कर रहे हैं। जो भी टेंडर लाहौल स्पीति में होता है उसमे उनका दस परसेंट फिक्स होता है। मार्कण्डेय ने मुख्यमंत्री से उनका इस्तीफा लेकर विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।

पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री व लाहुल स्पीति से विधायक रहे रामलाल मारकंडा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सुक्खू ईमानदारी की बात करते हैं लेकिन उनके विधायक भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी आईपीएच में दस प्रतिशत कमीशन रवि ठाकुर लेता है। इस तरह करोड़ो का घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर ही यह व्यक्ति एमएलए बना है। कहा कि पैसे के लेनदेन के पूरे आंकड़े उनके पास हैं। जिन्हे वह जल्द सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर उनके इस्तीफे के साथ मामले की विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। अगर सरकार कार्यवाही नही करती है तो उनकी पार्टी सड़को पर उतरकर विरोध कर विधानसभा का घेराव करेगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago