Follow Us:

भाजपा नेता किशन कपूर के निधन पर फूट- फूट कर रोए ध्वाला

Ramesh Dhawala Grief: धर्मशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर उनके करीबी मित्र और पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। अंतिम संस्कार के दौरान रमेश ध्वाला स्‍वर्गीय किश्‍न कपूर के बेटे शाश्‍वत को ढांढस देने के दौरान  फूट-फूट कर रो पड़े। इससे पहले मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि वह और किशन कपूर, साथ ही स्वर्गीय हरिनारायण सिंह सैणी, तीन घनिष्ठ मित्र थे। दो साथी अब नहीं रहे, और वह अकेले रह गए हैं।
रमेश ध्वाला ने कहा कि वह रोज किशन कपूर से फोन पर हालचाल पूछते थे, लेकिन जब ब्रेन स्ट्रोक के कारण कपूर बोलने में असमर्थ हो गए, तो उनका दिल टूट गया। उन्होंने बताया कि एक बार वह कपूर से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में लौट आए। जब उन्होंने डॉक्टर से पूछा, तो डॉक्टर ने कहा कि अब बचने की संभावना कम है। अंत में, किशन कपूर के निधन की खबर ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया।