Follow Us:

रामलाल मारकंडा ने की लाहौल के महिला मंडलों के साथ मीटिंग

|

कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल के महिला मंडलों के साथ मीटिंग करके लाहौल में कृषि, बागवानी और टूरिज्म को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते जहां पर्यटन से संबंधित समस्त गतिविधियां रुकी पड़ी हैं और अन्य विकास कार्यों की रफ़तार भी थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन हमें इस महामारी के साथ सुरक्षा की तैयारी के साथ ही जीना पड़ेगा। भविष्य में घाटी में पर्यटन बढ़ेगा जिसके लिए हमें तैयार होने की आवश्यकता है।

उन्होंने महिलाओं को, कृषि में चल रहे विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में बजट की समस्या को आड़े।नहीं आने दिया जाएगा, साथ ही कृषि में आधुनिकीकरण के लिए महिलाओं से सुझाव भी लिए गए हैं। बैठक में जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य पुष्पा शर्मा, शमशेर ठाकुर भी उपस्थित रहे।