Follow Us:

मंडी: रेप का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, 40 दिन बाद दर्ज करवाई थी शिकायत

जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

पी.चंद |

मंडी: जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुवाई में मौके पर एएसआई लाल चंद ने घटनास्थल दलेड गांव में जाकर गहनता से जांच की और पीड़ित महिला के भी बयान कलम बंद किए हैं।

बता दें कि आरोपी की पहचान निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मामला लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव का है। यहां पर पीड़ित महिला ने अपनी बुआ सास के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का मेडिकल होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं एएसआई लाल चंद ने लोगों से इस केस संबधित बातचीत भी की। वहीं लुधियाना से आए लोगो और स्थानीय दलेड गांव के लोगों ने हंगामा की कोशिश भी की।

लोगों ने कहा कि 40 दिन बाद महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि जब 4 मई को यह घटना पेश आई उस समय महिला ने क्यों नहीं मौके पर शिकायत दर्ज करवाई। वहीं लोगों ने पुलिस से मामले की पूरी तरह से जांच करने की मांग की हैं। जोगिन्दरनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर छानबीन की गईं है। उन्होंने कहा कि मामलें की छानबीन बारीकी से की जा रही है।