<p>कोरोना वायरस की जांच की रिपोर्ट के लिये अब जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब टैस्ट की सुविधा सिविल अस्पताल में भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है। जिसके चलते मंगलवार को डॉक्टर गौरव शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर गगनदीप औऱ अन्य टीम ने सिविल अस्पताल 7 लोगों के कोरोना जांच के लिये सैंपल लिए। जिनकी रिपोर्ट करीब आधे घण्टे बाद बता दी गई। बीते कल को लिये गए 7 लोगों के सैंपल में से 2 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।</p>
<p>वहीं, डॉक्टर गौव शर्मा ने बताया अब सिविल अस्पताल फतेहपुर में प्रतिदिन कोविड-19 जांच के लिये रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जोकि सिविल अस्पताल फतेहपुर में मंगलवार से शुरू कर दी गई है। जिसके तहत 10 लोगों के सैंपल लिये जा सकते हैं। रिपोर्ट भी आधे घण्टे में बता दी जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे तक जांच के लिए नाम पंजीकृत करवाना होगा। जांच की सुविधा बिल्कुल फ्री दी जा रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7236).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…