Categories: हिमाचल

RSS समाजिक सकारात्मकता के लिए 15 लाख स्वयंसेवकों करेगा सक्रियः वीरसिंह रांगड़ा

<p>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हिमाचल प्रांत के संघचालक डॉ. वीरसिंह रांगड़ा ने शिमला में जारी प्रैस-वक्तव्य में बैंगलुरू में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ सामाजिक सकारात्मकता के लिए 15 लाख स्वयंसेवकों को सक्रिय करेगा और इसके साथ ही देश की चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित भी किया जायेगा। रांगड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ौतरी हुई है और देशभर में संघ कार्यों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बैगलुरू में प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित की गयी थी लेकिन कर्नाटक में कोरोना कोविड-19 वायरस के कारण उसे निरस्त कर कार्यकारी मंडल की बैठक हुई।</p>

<p>अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इन प्रस्तावों की जानकारी देते हुए वीरसिंह रांगड़ा ने बताया कि पहला प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को निरस्त करने के सरकार द्वारा लिए गये ऐतिहासिक निर्णय से जुड़ा है। संसद के इस निर्णय का संघ ने स्वागत किया है। दूसरा प्रस्ताव रामजन्मभूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के लिए सरकार तथा न्यायालय का अभिनंदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है।</p>

<p>तीसरा प्रस्ताव को लेकर सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने बताया कि यह नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर है जिससे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के शिकार होकर भारत आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जा सके। बैठक के दौरान भैया जी ने कहा कि सरकार ने सीएए का कानून पारित किया इसके लिए भी हम सरकार का अभिनंदन करते हैं। प्रांत संघचालक वीरसिंह रांगड़ा ने हिमाचल प्रांत में स्वयंसेवकों का आह्वान किया है कि वे कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और यहां के नागरिकों के साथ मनोयोग से सहयोग करे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

9 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

9 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

9 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

9 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

9 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

11 hours ago