Categories: हिमाचल

भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा से हुआ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज

<p>जनसैलाब के बीच लोगों के कंधों पर झूमते सैंकड़ों देव रथों और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा से ढालपुर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाडी़ भेखली से माता जगरनाथी द्वारा हरी झंडी दिखाते ही रथ मैदान से शुरू हुई और अस्थाई शिविर तक पहुंची। इस उत्सव के लिए सुबह से ही घाटी के लोगों की आस्था में रचे-बसे, देवरथ व पालकियां कुल्लू में पहुंची।</p>

<p>दोपहर बाद रंगीन एवं सुंदर पालकी से सुसज्जित अपने पूर्ण वैभव के साथ विराजमान देवभूमि कुल्लू के अधिष्ठाता देव भगवान् रघुनाथ जी को पालकी में बिठा कर उनके सुल्तानपुर स्थित मूल मंदिर से ढालपुर मैदान तक लाया गया। फिर पूरे विधि-विधान से रघुनाथ की मूर्ति को मैदान के एक छोर में पहले से सजे खड़े रथ में स्थापित किया गया। फिर रथ यात्रा शुरू हुई तो यहां आए देवता भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में आगे बढ़े।</p>

<p>वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच रथयात्रा आगे बढ़ी। भगवान रघुनाथ के रथ को भक्तों ने खींचते हुए आगे बढ़ाया। फिर ये रथ ढालपुर मैदान के बीच बने अस्थाई कैंप के सामने पहुंचे जहां भगवान रघूनाथ को ठहराया। बाकी देवता भी यहीं और आसपास बने अस्थाई शिविरों ठहराया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

14 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

14 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

16 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago