Follow Us:

सैनिकों की शहादत पर राठौर ने जताया शोक, बोले- जवानों के पराक्रम पर देश को नाज

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भारत चीन सीमा पर भारतीय सेना के एक अफ़सर और 2 सैनिकों के शहीद होने पर दुःख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

राठौर ने कहा है कि इस दुःख की घड़ी में पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है। उनके पराक्रम पर देश को नाज है। उन्होंने केंद्र सरकार से भारत चीन सीमा पर किसी भी प्रकार के तनाव को कम करने और समस्या के समाधान को दूर करने का आग्रह किया है।

बता दें कि सोमवार देर रात को भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में सेना का एक अधिकारी और 2 जवान शहीद हुए हैं। वहीं, इस हिंसक झड़प में चीन के 5 सैनिकों की भी मारे जाने की खबर है।