Categories: हिमाचल

राशनकार्ड धारकों को झटका, इस बार महंगा मिल सकता है सरसों तेल

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अगले महीने से सरसों तेल 6 रुपये महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के रेट तय कर कंपनी को सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। अभी उपभोक्ताओं को डिपो में 72 रुपये प्रति लीटर सरसों और रिफाइंड तेल मिल रहा है। प्रधान सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले, ओंकार शर्मा ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को 78 रु

ये सरसों तेल और रिफाइंड 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। सितंबर का अक्तूबर में मिलने वाला सरसों तेल का कोटा लोगों को बढ़े हुए दाम पर मिलेगा। सरकार ने रिफाइंड तेल 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है।

सरकार की ओर से दूसरी बार बुलाई गई निविदाओं में यह रेट फाइनल हुए हैं। इससे पहले अगस्त में जब खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, तो रेट बहुत ज्यादा आए थे।

अगर उस समय के टेंडर के रेट को फाइनल किया जाता तो उपभोक्ताओं को 90 से 95 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल उपलब्ध होना था। इसके चलते सरकार ने टेंडर रद्द कर कंपनियों से दोबारा निविदाएं मांगीं।

प्रदेश सरकार की ओर से तय रेट दोनों जोन के लिए बराबर होंगे। पहले जनजातीय क्षेत्रों में खाद्य तेल 2 से 3 रुपये प्रति लीटर मंहगा होता था। अब सरकार ने दोनों जोन के लिए एक ही रेट निर्धारित किए हैं।

उपभोक्ताओं को एक सरसों एक रिफाइंड तेल मिलेगा

हिमाचल के उपभोक्ताओं को अक्तूबर से प्रति कार्ड पर एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल मिलेगा। अभी उपभोक्ताओं को दो लीटर सरसों तेल ही मिल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

26 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago