Categories: हिमाचल

बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालक, हेलीकॉप्टर से राशन देने पहुंचे डीसी कांगड़ा और एसपी

<p>जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी बड़ा भंगाल में ताजा हालात का जायजा लेने और ओ घाटी के ऊंचे दर्रों पर फंसे गड़रियों को खोजने के लिए कांगड़ा प्रशासन का एक दल बड़ा भंगाल पहुंचा। टीम में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल, डीसी कांगड़ा संदीप कुमार, एसडीएम बैजनाथ विकास शुक्ला, डीपीआरओ सचिन संगर और स्थानीय रेस्क्यूर इंदर गोपाल मौजूद हैं। इस दल ने बड़ा भंगाल में जाकर वहां लोगों को जरूरी राशन उपलब्ध करवाया और उन्हें पेश आ रही समस्याओं को भी सुना।</p>

<p>वहीं, दल ने उस इलाके का भी दौरा किया जहां भेड़ बकरियां चराने गए लोग फंस गए हैं। हालांकि प्रशासन को पहले राउंड में कुछ खास सफलता नहीं मिली इसलिए अब दूसरे राउंड में हेलीकॉप्टर के जरिये सर्च अभियान छेड़ा है। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि सुबह गगल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद बड़ा भंगाल में राशन पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि वहां फंसे हुए लोगों को स्पॉट करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब दूसरे राउंड में फिर सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक बड़ा भगाल में 60 से 70 लोग और भेड़पालकों में 35 भेड़-बकरियां और 2 कुत्ते फंसे हुए हैं। गगल हवाई अड्डे से खाद्य पदार्थों के 6 से 7 किलोग्राम के 50 बैग बड़ा भंगाल पहुंचाए गए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से बड़ा भंगाल की पहाडिय़ों में फंसे भेड़पालकों के राशन के लिए हैलीकॉप्टर की मांग की थी। बड़ा भंगाल की पहाडिय़ों पर 60 से 70 लोगों और करीब 30 से 35 गड़रियोंके फंसने की सूचना मिली थी, जिनके लिए राशन पहुंचाने को प्रदेश सरकार से हैलीकॉप्टर की मांग की गई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

2 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago