Categories: हिमाचल

हिमाचल में झुलसाने वाली गर्मी, हिल्स क्वीन शिमला में 9 साल का रिकॉर्ड टूटा

हिमाचल प्रदेश में इस बार रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। पहाड़ बुरी तरह से तपने लगे हैं और पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा। हिल्स क्वीन और देश की समर कैपिटल रहे शिमला में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां नौ साल का रिकॉर्ड टूटा है। शुक्रवार को हिल्स क्वीन में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सीजन में सबसे अधिक है। नौ साल पहले 2019 में मई में शिमला में इतनी गर्मी पड़ी थी और पारा 32.4 डिग्री पहुंचा था। बता दें कि शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

बाजार सूने, कर्फ्यू जैसे हालात

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सुंदरनगर और कांगड़ा में तो गर्मी की वजह से बाजार की रौनक गायब हो गई है। दोपहर को ऐसा लगता है कि जैसे कर्फ्यू लगाया गया हो। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने शनिवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। इस सीजन में ऊना, शिमला, धर्मशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा है।

चार शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार, ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री, बिलासपुर में 42.5 डिग्री, हमीरपुर में 41.3 डिग्री, सुंदरनगर में 40.5, कांगड़ा में 39.9, चंबा में 38.3, कुल्लू के भुंतर में 37.8, सोलन में 36।5, धर्मशाला में 32.4, किन्नौर के कल्पा में 24.6, डलहौजी में 22.8 और केलांग में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ऊना में टूट सकता है रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिले ऊना में पारा अपने चरम पर है। शुक्रवार को 44.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। साल 2012 में मई में ऊना में पारा 45.2 डिग्री तक गया था। ऐसे में इस बार पारा 45 डिग्री से पार हो सकता है।

कल से मिलेगी राहत

कड़ाके की गर्मी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को रविवार से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को सूबे के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। तीन और चार जून को सूबे के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को राहत मिल सकती है। 4 जून के बाद मौसम फिर सामान्य रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago