हिमाचल

यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रिकॉर्ड किया जा रहा एकत्रित, कांगड़ा के 10 से 15 बच्चे कर रहे पढ़ाई

यूक्रेन में रह रहे भारतीयों का रिकार्ड सूबे में तैयार किया जा रहा है। रूस यूक्रेन में गहराती जंग की आशंका के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है। यूक्रेन में रह रहे लोगों की पंचायत स्तर पर पहचान सुनिश्चित की जा रही है, ताकि हालात खराब होने की स्थिति में निपटा जा सके।

एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को देश को छोड़कर जाने के निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के चलते कांगड़ा पुलिस ने भी जिले के उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जोकि यूक्रेन में नौकरी या अन्य सिलसिले में गए हैं या वहां पर बसे हैं। उन्होंने बताया यूक्रेन में 10 से 15 बच्चे जिला कांगड़ा के वहां पढ़ाई कर रहे हैं। इन लोगों की पंचायत स्तर से पहचान सुनिश्चित करवाई जा रही है। इस दौरान पता लगाया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति यूक्रेन में है तो वह किस स्थान पर रह रहा है। पुलिस की ओर से इसका रिकॉर्ड इसलिए तैयार किया जा रहा है अगर हालात खराब होते हैं और दोनों देशों के बीच जंग होती है तो यूक्रेन में रह रहे लोगों की सही स्थिति का पता लगाया जा सके और उन्हें स्वदेश लाने के लिए जल्दी व उचित कदम उठाए जा सकें।

रूस और यूक्रेन के बीच गहराती जंग की आशंका के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। कांगड़ा पुलिस भी ऐसे लोगों का रिकॉर्ड एकत्रित कर रही है, जोकि यूक्रेन में फंसे हैं।

Samachar First

Recent Posts

सेब बाहुल्य क्षेत्र को बर्बाद कर आनंद शर्मा चले कांगड़ा, किन्नू और आम की ओर: संदीपनी भारद्वाज

सेब बाहुल्य क्षेत्र को बर्बाद कर आनंद शर्मा चले कांगड़ा, किन्नू और आम की ओर…

1 hour ago

राष्ट्रपति ने किया शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा

राष्ट्रपति ने किया शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा संकटमोचन मंदिर व तारादेवी मंदिर…

1 hour ago

10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों का रहा दबदबा, 74.61% रहा परिणाम.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा…

4 hours ago

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है। अब ताजा…

4 hours ago

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष…

4 hours ago

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

4 hours ago