Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में पेट व आंत की बीमारियों का भरोसेमंद उपचार 

desk |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से सम्बंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज हिमकेयर, टीपीए, हैल्थ इंश्योरेंस एवं ईसीएचएस कार्डधारकों के लिए निःषुल्क उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा में गेस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ तेजस्वी फिलोमनांस अस्पताल बंगलौर से डीएनबी मेडिसिन एवं डीएनबी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिग्री प्राप्त हैं। डॉ तेजस्वी अपने अनुभव द्वारा क्षेत्र के लोगों का पेट से संबंधित बीमारियों में बेहतरीन उपचार दे हैं।
डॉ तेजस्वी ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हैपेटाइटिस ए,बी,सी,डी एवं ई, फैटी लिवर, अल्सर, पीलिया का उपचार, पित्ते की पत्थरी, काला पैखाना, लीवर की बीमारी, पेट में पानी भरना व खून की उल्टी होना आदि समस्त बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह विभाग अत्याधुनिक तकनीक व साधनों एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं के बलबुते गैस्ट्रो की चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
डॉ तेजस्वी ने कहा कि अस्पताल में कई तरह की तकनीक उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा इन बीमारियों का इलाज किया जाता है, जैसे एंडोस्कॉपी, कोलोनोस्कॉपी तथा ईआरसीपी। ईआरसीपी तकनीक एक ऐसी तकनीक है, जिसमें फ्लोरोस्कॉपिक छवि और डयूओडेनोस्कॉप की सहायता से की गई कोलैंजियोपैन्क्रियेटोस्कॉपी, पित्राशय और पुटीय नलिका में उपस्थित अनेक पित्त पत्थरियां, सामान्य पित्त नलिका और अग्न्याशयीय नलिका यहां पर खुली दिखाई पड़ती हैं। इसके उपचार के अंतर्गत ईआरसीपी तकनीक द्वारा पत्थरी को हटाया जाता है।
पहले जिन बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को प्रदेश से बाहर जाकर उपचार करवाना पड़ता था, अब वही उपचार विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है।