Categories: हिमाचल

शिमला पहुंचा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मंडल, हिमाचल में तलाशेगा निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां रिलायंस उद्योग के शिमला पहुंचे एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि राज्य सरकार ने सोलन ज़िला के बद्दी में भूमि का एक बेहतरीय प्लॉट चिन्हित किया है। जहां रिलायंस उद्योग मोबाइल असेम्बलिंग इकाइयां स्थापित कर सकता है।

रिलायंस उद्योग प्रदेश में कृषि, बागवानी उत्पाद, जियो नेटवर्किंग, खेल क्षेत्र, पर्यटन रिजॉर्ट और मोबाईल असेम्बलिंग इकाइयां स्थापित करने जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का पता लगाने हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आया है।

शिमला पहुंचने पर रिलायंस उद्योग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस आश्य की जानकारी दी। यह प्रतिनिधिमंडल, अभी हाल ही में मुम्बई में मुख्यमंत्री की रिलायंस उद्योग के चेयरमेन मुकेश अंबानी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के परिणामस्वरूप प्रदेश के दौरे पर आया है।

इस अवसर पर प्रदेश में विद्यमान क्षमताओं एवं संभावनाओं का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जलवायु की विविध परिस्थितियों के कारण यहां अनेक प्रकार के फलों, सब्जियों और दालों इत्यादि के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश पहले ही सेब राज्य के रूप में जाना जाता है और देश का फल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कृषि तथा बागवानी पर आधारित उद्योग लगाने की व्यापक संभावनाएं यहां विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र पर ध्यान देने से जहां निवेशकों को अच्छे अवसर मिलेगें वहीं किसानों की आय दोगुना करने के सरकारी प्रयासों को भी बल मिलेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि खाद्य एवं फल प्रसंस्करण एक अन्य क्षेत्र है जहां निवेश की व्यापक संभावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि सेब व मशरूम यहां की मुख्य पैदावार है, जिनके बेहतर विपणन के लिए लॉजिस्टिक की आवश्यकता है।

उन्होंने रिलायंस उद्योग को इस क्षेत्र में भी निवेश के लिए आगे आने को कहा ताकि यहां किसानों का न केवल ज्ञानवर्धन हो सके बल्कि उन्हें नई तकनीक की भी जानकारी प्रदान की जा सके।

सीएम प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि राज्य सरकार ने कांगड़ा के गग्गल के समीप सराह में 80 बीघा भूमि चिन्हित की है जहां एक सर्वश्रेष्ठ खेल केन्द्र विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मण्डी और शिमला में भी ऐसे केन्द्र स्थापित किए जा सकते हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जियो नेटवर्क की प्रदेश के 80 प्रतिशत लोगों तक पहुंच हो गई है तथा कम्पनी को प्रदेश में और अधिक बेहतर ओप्टीकलफाईबर नेटवर्क स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी ऐसा करना आवश्यक है। राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जियो टावर स्थलों तक बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने के भी सरकार प्रयास करेगी।

Samachar First

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

20 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

43 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago