Follow Us:

कांगड़ा के लिए राहत भरी खबर, जिला में कम होने लगा कोरोना पॉजिटिविटी रेट

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना महामारी में जिला कांगड़ा के लिए राहत भरी खबर आई है। जिला में एक सप्ताह से लगातार मामले कम होते नजर आ रहे हैं। यह जानकारी सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में पहले के मुकाबले अब एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट कम हो रही है, हालांकि डेथ का आंकड़ा अभी जस का तस है। 

गुरदर्शन गुप्ता ने कहा की कोरोना के पॉजिटिव मामले कम जरूर हो रहे हैं। लेकिन हमें एहतियात बरतने से परहेज नहीं करना है। जनता से आज भी यही अपील है कि जनता प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों को माने।