Categories: हिमाचल

धर्म गुरू दलाई लामा को भारत-रत्न प्रदान करने का अनुरोध

<p>तिब्बत पर सर्वदलीय संसदीय फोरम ने भारत सरकार से तिब्बतियों के धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा को देश&nbsp; के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से अलंकृत करने का अनुरोध किया है l इस सम्बन्ध में&nbsp; फोरम ने भारत&nbsp; की वर्तमान&nbsp; संसद के 200 से अधिक विभिन्न दलों के सांसदों&nbsp; का हस्ताक्षरयुक्त&nbsp; अनुरोध -पत्र&nbsp; गृहमंत्री राजनाथ सिंह को प्रेषित किया है।</p>

<p>इस आशय की सूचना आज यहां फोरम के अध्यक्ष शान्ता कुमार ने&nbsp; ज़ारी एक वक्तव्य में दी। उन्होंने कहा कि शांति के अग्रदूत महामना दलाई लामा पिछले 6 दशकों से तिब्बत की आज़ादी और तिब्बत में मानवाधिकारों की बहाली के लिए निरंतर शांतिपूर्वक&nbsp; और अहिंसात्मक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।&nbsp; विश्व&nbsp; ने उनके शांतिपूर्वक प्रयासों को सर्वोच्च विश्व सम्मान नोबेल पुरस्कार देकर भी स्वीकार किया है l महामना दलाई लामा ने तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण ली थी&nbsp; और तब से धर्मशाला के मकलोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय में वास कर रहे हैं।</p>

<p>भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शान्ता कुमार ने कहा कि सर्वदलीय संसदीय दल के सदस्यों ने एक मत से यह निर्णय&nbsp; लिया था।&nbsp; निर्वासित तिब्बत&nbsp; की संसद के उपाध्यक्ष आचार्य येशी फुन्चेक ने&nbsp; यह पत्र गत दिवस&nbsp; गृह मंत्री के कार्यालय को सोंपा है।&nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(659).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में उपचाराधीन

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

39 mins ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

2 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

4 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago