Categories: हिमाचल

शिमलाः रिज मैदान पर बने 9 चैम्बर वाले पानी के टैंक का मरम्मत कार्य शुरू

<p>करीब 100 साल बाद राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित ऐतिहासिक जल भंडारण टैंक की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। 1924 में अंग्रेजों द्वारा बनाएं गए इस टैंक में पानी के लिए 9 चैम्बर बनाए गए। विशेषज्ञों की राय के बाद रिज टैंक की मरम्मत का काम विदेशी कंपनी को सौंपा गया। अब इन दरारों को आधुनिक तकनीक से भरा जाएगा। रिलेक्सों कंपनी की तकनीकी टीम इस काम को कर रही है। टैंक में दरारें पड़ गई है ये दरारें 2017 में टैंक की सफ़ाई के दौरान पहली बार नज़र आई थी। तकनीकी टीम एनआरवी पैकलस तकनीक से तैयार सरफेस से दरारों को भरने का काम चल रहा है।</p>

<p>शिमला जल प्रबंधन के प्रबंधक मेहबूब शैख़ ने बताया कि रिज मैदान स्तिथ दरारों को भरने के लिए एनआरवी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी टीम सरफेस तैयार करेगी। एनआरवी तकनीक में दरारों के साथ बिट से गहरी खोदाई की जाएगी। इसमें बिट के माध्यम से हाई स्ट्रैंथ वाले घोल को प्रेशर के साथ इंजेक्ट किया जाएगा। यह फैलकर पूरी दरारों में भर जाएगा और मजबूती प्रदान करेगा। पहली बार इस टैंक की मुरम्मत की जा रही है। मुरम्मत के बाद उम्मीद है कि लंबे वक्त तक ये मज़बूत रहेगा। इस कार्य के लिए दो माह का वक़्त लगेगा।</p>

<p>अंग्रेजों के जमाने का पानी का भंडारण टैंक रिज मैदान के बीचोंबीच स्थित है, जिसमें करीब 4.60 एमएलडी पानी को स्टोर करने की क्षमता है, जिसे शहर के यूएस क्लब, राम बाजार, लोअर बाजार और चौड़ा मैदान और नाभा, फागली, टूटीकंडी, रामनगर, कृष्णा नगर, कैथू क्षेत्रों में वितरित किया जाता है। टैंक के भीतर नौ चैंबर हैं, जिनमें से चार चैंबर में दरारें पड़ चुकी हैं। यानी कि 30 फ़ीसदी शिमला की आबादी को इसी टैंक से पानी की सप्लाई होती है। अंग्रेजो के जमाने में समूचे शिमला को इसी टैंक से पानी की आपूर्ति होती थी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6992).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago