Follow Us:

गणतंत्र दिवस पर ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, एकता और भाईचारे पर दिया बल

पी. चंद |

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई जोगिंदर नगर द्वारा बुधवार को महाविद्यालय से जोगिंदर नगर बाजार से होते हुए गांधी वाटिका तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस बारे जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष विपिन डोगरा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य परस्पर भाईचारा और एकता बनाए रखना है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदा ही राष्ट्र और छात्र हित के लिए काम करती आई है और यह काम इसी प्रकार से निरंतर भविष्य में भी जारी रहेगा। इस तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा दी गई कोविड-19 इसका पूरी तरह से निर्वाह किया गया। प्रदेश भर के कई हिस्सों में तिरंगा यात्रा छात्र संग द्वारा निकाली जा रही है।