Follow Us:

बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच किन्नौर में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जवानों के हौसले बुलंद

डेस्क |

किन्नौर के रिकांगपिओ के सबसे ऊंचे आईटीबीपी मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। चारों तरफ ढाई फिट बर्फबारी और बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच यह पहली बार हुआ है जब आईटीबीपी मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया है।

जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने की। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिकांगपिओ के सबसे ऊंचे आईटीबीपी मैदान में ध्वज फहराया और पुलिस, आईटीबीपी व होमगार्ड के जवानों को परेड के दौरान सलामी भी दी। उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है ऐसे में हमें देश और प्रदेश के वीर जवानों की आहुतियों को भी याद करना चाहिए, क्योंकि देश की सुरक्षा में देश व प्रदेश के जवानों ने बलिदान दिया है। ऐसे में उन्होंने सभी वीर शहीद जवानों को मंच से श्रद्धांजलि भी दी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा सेना के जवानों को वन रेंक वन पेंशन योजना के तहत पेंशन का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा सेना के शहीद जवानों के परिवारजनों को भी केंद्र और प्रदेश सरकार सरकारी सहायता कर रही है। प्रदेश सरकार और जनता ने कोविड काल में भी कई मुसीबतें झेली है व आज कोरोनाकाल में भी सरकार जनता के हित मे काम कर रही है।