हिमाचल

चंद्रताल में फंसे 300 लोगों किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंद्रताल में फंसे 300 लोगों किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन 12 किलोमीटर रोड़ बहाल किया गया है। अभी कुल 25 किलोमीटर और दूरी चंदरताल टैंट कैंप तक शेष बची है। एडीसी राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा भारी बर्फबारी के कारण तीन से चार फीट की बर्फ कुंजम पास से चंदरताल की ओर है।

इसी के साथ शाम होते ही तापमान में भारी गिरावट आ रही हैं । माइनस 5 से अधिक तापमान जा रहा है । एडीसी राहुल जैन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन स्पीति प्रशासन की ओर से छह सदस्यीय मैसेंजर टीम कुंजुम दर्रे से चंदरताल टेंट कैंप के लिए दोपहर ढाई बजे भेजी गईं जोकि शाम 6.45 बजे पहुंच गए थे। इस मैसेंजर टीम में

पांगमो गांव से गायलसन और तेंजिन नामका, हल गांव से नामग्याल और छेरिंग, लोसर गांव जेई टशी केशग और केषांग पलजोर शामिल है। इनके पास सैटेलाइट फोन भी दिया गया है। चंदरताल में सभी लोग सुरक्षित है। दूसरे दिन रात को 10 बजे तक सड़क खोलने का कार्य किया गया है। भारी बर्फबारी के कारण पैदल भी फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करना मुश्किल भरा है।

ऑपरेशन के तीसरे दिन प्रातः पांच बजे से सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। काजा से समुदो मार्ग अभी बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बहाल करने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में यह है शामिल

एसडीएम हर्ष नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, SHO संजय कुमार , टी ए सी सदस्य वीर भगत, लोसर महिला मंडल भोजन व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए है इसके साथ ही आईटीबीपी, बीआरओ, स्थानीय लोगों में छेवाँग लिदांग गांव से, गोंपो क्यूलिग गांव से अमित मंडाला आदि शामिल है।

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

8 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

9 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

9 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

10 hours ago