Categories: हिमाचल

IIT मंडी के शोधकर्ताओं ने विकसित की बेकार प्लास्टिक बोतलों से असरदार फेस मास्क बनाने की स्वदेशी तकनीक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने बेकार प्लास्टिक बोतलों से असरदार फेस मास्क बनाने की स्वदेशी तकनीक विकसित की है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमीत सिन्हा राय ने अपने शोध विद्वान आशीष काकोरिया और शेषनाग सिंह चंदेल के साथ बेकार प्लास्टिक बोतल से नैनो नॉनवोवन मेम्ब्रेन की एक पतली परत विकसित है कणों को फिल्टर करने में एन 95 रेस्पिरेटर और मेडिकल मास्क के बराबर सक्षम है। इस प्रोडक्ट का विकास और परीक्षण आईआईटी मंडी के मल्टीस्केल फैब्रिकेशन और नैनो टेक्नोलॉजी लैबरोटरी में किया गया है।

मास्क के लिए शोध टीम द्वारा विकसित नैनो नॉनवेवन मेम्ब्रेन की एक पतली परत माइक्रोन तक के अत्यंत सूक्ष्म वायु कणों को फिल्टर करने में 98 प्रतिशत से अधिक सक्षम है। ये कण सबसे अधिक अंदर घुसने वाले माने जाते हैं और इन्हें रोकना सबसे मुश्किल होता है। अब शोधकर्ताओं का लक्ष्य बाजार के मेल्ट डाउन फैब्रिक मास्क के बदले अल्ट्रा फाइन नैनोफाइबर आधारित मास्क के उपयोग को बढ़ावा देना  है।

इधर आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमीत सिन्हा राय ने कहा कि नैनोफाइबर फेस मास्क के लिए चमत्कार कर सकते हैं। किसी अच्छे फेस मास्क के दो बुनियादी मानक हैं। वायु कण और प्रदूषक रोकने की क्षमता और खुल कर सांस लेने की सुविधा। बाजार के मेल्ट डाउन फैब्रिक की कीमत तो कम है पर इसमें खुल कर सांस नहीं आती है। हालांकि आम तौर पर उपलब्ध 3.प्लाई सर्जिकल मास्क में सांस लेना आसान है पर यह असरदार नहीं है। ऐसे में नैनोफाइबर वाले मास्क आपको खुल कर सांस लेने की सुविधा देने के साथ हवा में मौजूद छोटे कणों को रोकने में भी असरदार हैं। आशा है इस तकनीक से मास्क के औद्योगिक उत्पादन के लिए इच्छुक भागीदार आगे आएंगे। लैबरोटरी में निर्माण सामग्री की लागत लगभग 25 रुपए मास्क है। हालांकि औद्योगिक उत्पादन में यह लागत लगभग आधी हो जाएगी।

शोध विद्वान आशीष काकोरिया ने कहा कि ये अल्ट्राफाइन फाइबर हवा को कम से कम रोकते हैं। ऐसा एक विशेष परिघटना की वजह से मुमकिन होता है जिसे हम स्लिप फ्लो कहते हैं। इसलिए आप खुल कर सांस ले सकते हैं। इतना ही नहींए इस तकनीक के उपयोग से बेकार प्लास्टिक बोतलों के कचरे का सदुपयोग हो जाएगा। डॉ. सुमीत सिन्हा रय और उनके शोध विद्वानों ने नायलन से बने नैनोफाइबर वाले 3 प्लाई सेमी रीयूजेबल मास्क भी बनाया है। इसमें फ्री स्टैंडिंग नैनो नॉनवोवन आर्किटेक्चर की खूबी है। इन मेंब्रेन में माइक्रोन डायमीटर के अलग-अलग फाइबर हैं और बुनियादी वजन 20.25 ग्राम प्रति वर्ग मीटर है। आईआईट मंडी की ईडब्ल्यूओके सोसायटी की मदद से ये मेम्ब्रेन दो पतले सूती कपड़ों के बीच सिल कर फेस मास्क बनाए गए। नैनोफाइर वाले 3 प्लाई सेमी रीयूजबल मास्क धुलने और बार-बार पहनने योग्य हैं। लैबरोटरी स्तर पर निर्माण सामग्री की लागत 12 रुपए मास्क है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago