रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। अस्पताल में कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने छुट्टी पर गए डॉक्टरों को बुलाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि नीट की कॉउंसलिंग में हो रही देरी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर आज से हड़ताल पर हैं।
आईजीएमसी के प्रिंसिपल ने लोगों से अपील की है कि वे अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में आएं। “दूर-दराज से आने वाले लोग दो दिन बाद ही आईजीएमसी पहुंचें,” सिंह ने कहा।
आईजीएमसी के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों के अध्यक्षों को आदेश दिये हैं कि वे छुट्टी पर गए डॉक्टरों को वापस बुला लें। उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल शिक्षा के निर्देशक से भी अनुरोध किया गया है कि अस्पताल से डेप्युटेशन पर भेजे गए डॉक्टरो को भी आईजीएमसी वापस भेजा जाए।
वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं में कामकाज जारी रखा है। विरोध करने वाले डॉक्टरों के प्रवक्ता ने बताया कि देश के कई हिस्सों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार किया है पर हम यहां पर सेवाओं को जारी रख रहे हैं ताकि लोगों को असुविधा न हो।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…