Categories: हिमाचल

प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सुबह से रहे हड़ताल पर

<p>डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में बैंक गारंटी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है, और सरकार से जल्द बैंक गारंटी खत्म करने की मांग की है। हालांकि सरकार ने हाल ही में बैंक गारंटी को 10 लाख से घटा कर 5 लाख किया है लेकिन डॉक्टर इसे पूरी तरह से खत्म करने पर अड़े हुए हैं। डाक्टरों की अंशकालिक पेन डाऊन हड़ताल के चलते सुबह के समय मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी में बहुत कम डॉक्टर होने के कारण मरीजों को काफ़ी समय तक इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने सरकार से उनकी इस मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है।</p>

<p>रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन टांडा के अध्यक्ष डॉ. अमित राणा ने कहा कि बैंक गारंटी के विरोध में आई.जी.एम.सी. शिमला की तर्ज पर एक सप्ताह तक काले बिल्ले लगाने के बाद आज से 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बैंक गारंटी खत्म कर दी जाएगी, लेकिन अभी भी उसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया है बल्कि कम किया है। यह डॉक्टरों को मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि सरकार की इस शर्त से गरीब बच्चे डॉक्टर नहीं बन पाते हैं।</p>

<p>सरकार को पूरी तरह से बैंक गारंटी खत्म करनी चाहिए और टांडा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर को 3 महीने से लंबित स्टाइपेंड मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में प्रदेश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल शुरू कर देंगे। डॉक्टरों की आज की सट्राईक से टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं सुबह पूरी तरह से चरमरा गई थी, सभी डाक्टरों ने सुपर स्पेशलिटी के बाहर इकट्ठे होकर हड़ताल जारी रखी।</p>

<p>साथ ही प्रदेश की राजधानी शिमला में भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज जारी रही।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

18 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago