शाहपुर: शाहपुर के दरीणी (टलमाता) गांव में हिमाचल को शर्मशार करने का एक वाक्या सामने आया है। गांव के एक रिटायर्ड फौजी संतोष शर्मा ने कथित रूप से अपनी पोती की उम्र की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है ।
संतोष शर्मा की दुकान पर शनिवार शाम को गांव की 10 वर्षीय बच्ची कुछ सामान ख़रीदने आई थी। शाहपुर के थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जब बच्ची दुकान पर सामान ख़रीदने गई तो संतोष शर्मा ने उसके गुप्त अंगों के साथ छेडछाड़ की।
जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को दुकानदार की इस हरकत के बारे बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने धारा 376 व पोसको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…