हिमाचल

अब सड़कों के निर्माण में होगा प्लास्टिक कचरे का प्रयोग

मंडी: प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए अब इसका इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल कार्यक्रम के तहत पंचायतों के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा जिसका उपयोग भविष्य में सड़क निर्माण जैसे कार्य में किया जा सकता है।

इसी सिलसिले में बुधवार को शहीद सूबेदार खेमचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साइगलू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने भारी मात्रा में यहां वहां से प्लास्टिक की बोतलें तथा रेपर आदि एकत्र किए। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ठाकुर ने छात्रों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के प्रति जागरूक किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि प्लास्टिक अजैविक पदार्थ होने के कारण कभी नष्ट नहीं होता जिसके कारण यह जलवायु तथा भूमि को बुरी तरह प्रदूषित कर देता है। उन्होंने बताया राज्य पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल अभियान मे हिस्सेदारी निभाने के उद्देश्य से सीनियर सेकेंडरी स्कूल साईंगलू में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अध्यापकों एवं छात्रों की ओर से यहां वहां पड़े प्लास्टिक कचरे को एकत्र करके ग्राम पंचायत में जमा करवाया जाएगा।

जहां से आगे चलकर प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में प्रयोग किए जाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। इस मौके पर जीव विज्ञान प्रवक्ता इको क्लब प्रभारी परमेश्वरी ने छात्रों को अपने घरों में में पड़े बेकार प्लास्टिक को एकत्र करके ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा किस प्रकार प्लास्टिक को रीसायकल करके रीयूज किए जाने से हम उससे होने वाले जल वायु प्रदूषण से बच सकते हैं।

Kritika

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

32 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

56 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

1 hour ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago