Follow Us:

शिमला के कुफ़री में बर्फ़बारी के बाद सड़कें बन्द, प्रशासन बर्फ़ हटाने में जुटा

पी. चंद, शिमला |

शिमला के कुफ़री में बर्फ़बारी के बाद सड़कें बन्द हो गई हैं। प्रशासन बर्फ़ हटाने में जुटा हुआ है। शिमला शहर में भी हल्की बर्फ़बारी हुई है। नारकण्डा, खड़ापत्थर और चौपाल भी बर्फ़बारी के बाद सड़कें बन्द हो गई हैं। तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक कम पहुंच गया है। मार्च में भी बर्फ़बारी से प्रचंड शीतलहर जारी है। 2015 के बाद प्रदेश में बारिश बर्फ़बारी और शीतलहर ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।