हिमाचल

रोहित कुमार लट्ठ को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के हिमाचल अध्यक्ष की कमान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने रोहित कुमार लट्ठ को हिमाचल प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाड़ा के अध्यक्ष जगदीप साचा ने रोहित लट्ठ को जिम्मेवारी देते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया है। रोहित लट्ठ मूलत: ऊना के रक्कड़ कॉलोनी के निवासी है, जो कि मौजूदा समय में कनाड़ा के टोरंटो में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। रोहित लट्ठ विद्यार्थी जीवन से ही छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं। इसके बाद युवा कांग्रेस में भी अहम पद पर अपनी जिम्मेवारी को बखूभी निभाया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार लट्ठ ने अपनी नियुक्ति पर इंडियन ऑबरसीज कांग्रेस चेयरमैन सैम पित्रोदा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पर्यटन विभाग के चेयरमैन व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रघुवीर सिंह बाली व कनाड़ा के अध्यक्ष जगदीप साचा का आभार जताया है। रोहित लट्ठ ने कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेवारी को बखूभी निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य हिमाचल वासियों को जोडऩे रहेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए हम जल्द ही स्टूडेंट विंग को अपने साथ जोडेंगे, ताकि कांग्रेस विचाधारा का भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएं। रोहित लट्ठ की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा व जिला कांग्रेस के महासचिव दीपक लट्ठ ने संयुक्त रूप से पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी जोड़ा जाना चाहिए, ताकि पार्टी को मजबूती मिले।

Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

11 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

11 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

11 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

11 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

12 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

14 hours ago