➤ आरएस बाली को एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया
➤ संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित राज्यों में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
➤ पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष और नगरोटा बगवां के विधायक हैं आरएस बाली
कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष ने विभिन्न राज्यों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश से आरएस बाली का नाम भी शामिल है।

आरएस बाली, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पद पर कैबिनेट रैंक के साथ कार्यरत हैं और नगरोटा बगवां से विधायक हैं, को इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। बाली अपने पिता, विकास पुरुष के रूप में पहचाने जाने वाले स्वर्गीय जीएस बाली की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी संगठन में एक सक्रिय और ऊर्जावान नेता के रूप में जाने जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, बाली को कांग्रेस हाईकमान ने यह जिम्मेदारी झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए दी है। इस नियुक्ति से न केवल बाली की राजनीतिक हैसियत और मजबूत होगी, बल्कि कांग्रेस संगठन को भी नए नेतृत्व और ऊर्जा का लाभ मिलेगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के भीतर युवा और अनुभवी नेताओं को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा है। आरएस बाली का राजनीतिक अनुभव, उनकी जमीनी पकड़ और संगठनात्मक कौशल उन्हें इस भूमिका के लिए एक उपयुक्त चेहरा बनाते हैं।
जानें सूची





