Follow Us:

छोटी काशी महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी संध्या में आरएस बाली रहे मुख्यअतिथि

Mandi Mahashivratri Festival: मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या विशेष रूप से दर्शनीय रही। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर एस बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उनके साथ विधायक चंद्र शेखर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, जगदीश रेड्डी और महेंद्र ठाकुर भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि आर एस बाली को शॉल, टोपी, स्मृतिचिन्ह और मांडव हिम इरा का हैंपर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव -2025, की चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते मलेशिया के कलाकार। अमिका शेल और ममता भारद्वाज ने भी खूब रंग जमाया और  सांस्‍कृति संध्‍या में चार चांद लगाए ।