हिमाचल

नगरोटा बगवां में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए RS बाली की बड़ी बैठक

नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा को भारी मतों से जीतने के लिए विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की तथा उनके लंबे राजनीतिक सफर पर अपनी बात रखते हुए लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी निगम भंडारी, रोशन लाल खन्ना, अरुण कटोच, मानसिंह अजय सिपहिया ,डॉ नरेश विरमानी, राजेंद्र मल्होत्रा, जिला महिला अध्यक्ष रीता मनकोटिया, कुनता देवी ,बीडीसी अध्यक्ष अंजना कुमारी शशि देवी, धर्मचंद, कुलदीप धीमान, मुकेश मेहता ,कुलदीप ,प्रताप रियाड , कृष्ण कुमार दुल्लू ,सोनू कटोच, अजय भनियारी, मनीष सभरवाल सर्वो , अशोक, मंगलेश, केवल सोनी, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरोटा बगवां में कांगड़ा चंबा लोक सभा अप प्रत्याशी आनंद शर्मा ,नगरोटा के विधायक आर एस बाली एवं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का आज नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नगरोटा बगवां  आर एस बाली ने भी उनका नगरोटा पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने जनता के समक्ष अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने कर्मचारियों को ओ पी एस बहाल कर कर्मचारियों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि  भाजपा की केंद्र में सत्तारूढ़   हुई तो हिमाचल के कर्मचारियों की ओ पी एस पुन  बंद हो सकती है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों के  न्यू पेंशन स्कीम के फंसे 9 हजार करोड़ रुपए चल करे । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जो हिमाचल कांग्रेस ने जो वायदे किए थे प्रदेश सरकार क्रमवार पूरी कर रही है। उन्हें सरकार कर्मबार पूरा कर रही है ।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पुराना है। कांग्रेस पार्टी का देश को स्वाभिमान बनाने में   महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उन्होंने कहा कि आपदा के समय में केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद से मुंह मोड़ लिया जिसे जनता चुनाव के समय हिसाब लेने को तैयार है ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में पासपोर्ट कार्यालय आईआईटी मंडी, एनआई एफ टी व  कंदरोडी  में इस्पात कारखाना जैसे बड़ी परियोजनाएं लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान प्रदेश में रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निवीर योजना चला  कर देश के युवाओं के साथ छल किया है । उन्होंने कहा कि कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़े बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उनमें हजारों रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

11 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

18 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

18 hours ago