हिमाचल

RS Bali को कैबिनेट रैंक के साथ बड़ी जिम्मेदारी, मजदूर कुटिया में है जश्न का माहौल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक व AICC के राष्ट्रीय सचिव RS बाली को कैबिनेट मिनिस्टर रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाने से पहले उनका मनोनयन निगम निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में किया गया है.  सरकार की तरफ से उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा दिया गया है.

यानि इस दौरान उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं मिलेंगी. प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार की ओर से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थीं. लेकिन अब उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बजाय कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा प्रदान किया गया है.

बता दें कि पहली बार जीते विधायक RS बाली ने प्रदेश में कैबिनेट रैंक के साथ नगरोटा बगवां में इतिहास रचा दिया हैं.

इसी के साथ आरएस बाली ने पूर्व मंत्री एवं विकासपुरूष जीएस बाली की यादें ताजा करके कांगड़ा में सियासी दबदबा दिखा दिया हैं वहीं, विधायक RS बाली को कैबिनेट रैंक मिलने से मजदूर कुटिया कांगड़ा में जश्न का माहौल बना हुआ.

Kritika

Recent Posts

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

56 mins ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

1 hour ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

1 hour ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

4 hours ago