हिमाचल

लोक सेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय: RS बाली

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि लोक सेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय है। सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं देने तथा उनके जीवन में व्यापक सुधार के लिए तमाम कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर को मजबूत बनाने तथा पर्यटन समेत अन्य विकासात्मक गतिविधियों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

आर.एस. बाली ने शुक्रवार को कांगड़ा में अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए यह उद्गार प्रकट किए। इस दौरान उन्होंने करीब 215 लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

मनप्रीत की एमबीबीएस फीस में मदद करेंगे बाली

इस दौरान उपस्थित नगरोटा बगवां निवासी मनप्रीत ने उन्हें परिवार की आर्थिक तंगी के चलते एमबीबीएस पढ़ाई की पूरी फीस दे पाने में असमर्थता की पीड़ा सुनाई। उनका एमबीबीएस के लिए मेडिकल कॉलेज सप्तगिरि बैंगलोर में दाखिला हुआ है, जिसके लिए पारिवारिक सहयोग से एकत्र धनराशि के बाद भी उन्हें फीस के लिए करीब 5 लाख रुपये कम पड़ रहे हैं। इस पर आर.एस.बाली ने तुरंत अपनी ओर से फीस के लिए 5 लाख रुपये देने की बात कही।

बाली से मिली आर्थिक मदद से गदगद मनप्रीत ने उनकी संवेदनशीलता और गरीबों, युवाओं की मदद से हमेशा उपलब्ध रहने के उनके स्वभाव की सराहना करते हुए पूरे परिवार की ओर से उनका आभार जताया। मनप्रीत ने कहा कि श्री बाली की मदद उसके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में बड़ा संबल होगी। वहीं इस दौरान जसौर पंचायत के वार्ड नंबर 3 से आई 25 महिलाओं की पीने के पानी की समस्या का हल करने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मौके पर बात की और जल्द से जल्द इस कार्य को करने के निर्देश दिए।

पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति तैयार करने पर गहन विचार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा।, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके। पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर का काम किया जा रहा है।

नगरोटा बगवां में नई परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई गति

आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में नई और बड़ी परियोजनाएं लाकर विकास की नई मिसाल खड़ी की जाएगी। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की बात हो, थीम आधारित सेटेलाइट गांव बनाना हो याकि अत्याधुनिक ओल्डेज रिजॉर्ट का निर्माण हो, ये सभी परियोजनाएं बहुत जल्द नगरोटा बगवां क्षेत्र में धरातल पर उतरेंगी और यहां के हर नागरिक की विकास में भागीदारी तय होगी।

Kritika

Recent Posts

Mandi: ईशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती, नेशनल के लिए चयनित

Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…

23 mins ago

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

3 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

4 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

4 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

4 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

16 hours ago