नगरोटा: सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंच सके यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है यह कथन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहे। आर.एस बाली ने आज ओबीसी भवन नगरोटा में लगभग 300 लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर उनकी समस्याओं का निवारण किया।
ओबीसी भवन पहुंचने वाले लोगों ने आर.एस बाली के समक्ष पानी, बिजली, रास्ते, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा अधिकारी लोगों के कार्यों को प्राथमिकता से करना सुनिश्चत करें और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अनेकों कार्य प्रदेश के गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए हैं और गरीब कल्याणकारी अनेकों योजनाएं प्रदेश में चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा हमें सुनिश्चत करना होगा इन योजनाओं का लाभ उनके उचित हकदार को प्राप्त हो इसके लिए पहले से और अधिक गति से काम किया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में आर.एस बाली सहित उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, महासचिव अरुण कटोच , महासचिव अजय सिपहिया, नीरज दुसेजा और विभिन्न पंचायतों से आए लोग मौजूद रहे।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…