हिमाचल

राहुल गांधी जी की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण, केंद्रीय प्रशासन को बेहद सतर्क होना चाहिए: RS बाली

जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) RS बाली ने कड़ी निंदा की है. RS बाली का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आज हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक गंभीर चिंता का विषय है.

उन्होंने कहा यात्रा के सन्दर्भ में केंद्रीय प्रशासन को बेहद सावधान रहना चाहिए और सुरक्षा को और कड़ा कर देना चाहिए क्योंकि श्री राहुल गांधी जी और उनके साथ चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता है. देश को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण यात्रा पर इस तरह की घटना निंदनीय है.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ एक किलोमीटर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. यहां राहुल के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थेथे. इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई. अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते. मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी. बाकी लोग यात्रा कर रहे थे.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

49 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

53 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

58 mins ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

60 mins ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago