हिमाचल

सरकार के प्रयासों की हुई देश भर में सराहना: RS बाली

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है। इस दौरान सरकार के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना देश भर में की जा रही है। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में व्यक्त किए। बाली सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगरोटा बगवां में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात से पूरे प्रदेश में आई आपदा ने जहां दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए जो प्रयास किए वे भी पहले किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस दृढ़ता से फील्ड पर डटे रहे उससे पूरे प्रशासनिक अलमे और प्रदेश की जनता को बल मिला। उन्होंने कहा कि इसी के चलते प्रदेश सरकर के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों बार सराहा गया। बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण सर्म्पण भाव से कार्य करते हुए राज्य की जनता के जीवन को सुगम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने आगामी ग्यारह तारीख को मुख्यमंत्री के आगमन और एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने जनता से प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना और अधिकतम का मौके पर निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, उपाध्यक्ष धर्मचंद, अरुण कटोच, अजय सिपहिया, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago