हिमाचल

Kangra News: महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

Maharishi Valmiki Jayanti Kangra: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके धर्म और समाज के प्रति योगदान को नमन किया। बाली ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिए गए विचारों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पूरे संसार को हमेशा प्रेरणा देती है। इस प्रेरणा को लेकर हम पूरे समाज को एक रख सकते हैं। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण में भगवान राम का जीवन पूरे संसार को मुश्किलों की परवाह न करते हुए सत्य के पथ पर चलते हुए विजय प्राप्त करना सीखाता है।

बाली ने वाल्मीकि सभा कांगड़ा में वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्य करण करने की बात कही। उन्होंने वाल्मीकि सभा कांगड़ा के लिए ₹2 लाख और एक अन्य मंदिर के सौंदर्य करण के लिए ₹1 लाख रुपए दिए। उन्होंने वाल्मीकि सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में भी शिरकत की।

यहां पहुंचने पर उनका वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने पुष्प देकर स्वागत किया। वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाल्मीकि सभा कांगड़ा के प्रधान किरण कुमार संहोत्रा ने मुख्यअतिथि को वाल्मीकि सभा द्वारा किए जा रहे लोक कार्यों के बारे में बताया और अपनी समस्याओं से भी उन्होंने अवगत करवाया।

आर.एस बाली ने वाल्मीकि सभा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वाल्मीकि सभा कांगड़ा को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया। मुख्य अतिथि ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय वर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा, एसएचओ संजीव शर्मा, तहसीलदार पुजा, वाल्मीकि सभा कांगड़ा प्रधान किरण कुमार संहोत्रा, बाल्मीकि सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल, चौधरी सुनील बोता, सचिव शुबीन, उप प्रधान सोनी कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील मोना, मुख्य सलाहकार राजेंद्र मुन्ना, देवेंदर गिल, राजकुमार सिंधी, महिला मंडल की प्रधान रोजा राणा और वाल्मीकि सभा कांगड़ा के सदस्य मौजूद रहे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

व्रत और त्योहारों से सजा कार्तिक मास 2024, जानें पूरी सूची

  Kartik Maas 2024: अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में आश्विन महीने का समापन होगा।…

36 mins ago

17 अक्टूबर का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा दिन

मेष (Aries) दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास से…

46 mins ago

देश में 31 आवश्यक दवाइयों की कीमतों में 50% तक की बढ़ोतरी

NPPA drug price increase :  देश में 31 महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में 50% तक…

2 hours ago

NIT हमीरपुर: 4 विद्यार्थियों को 50 लाख से अधिक का पैकेज, 350 को मिली 10-20 लाख की नौकरी

NIT top placements: एनआईटी हमीरपुर के इस शैक्षणिक सत्र में प्लेसमेंट में बड़ा उछाल देखने…

2 hours ago

एचआरटीसी बसों में बिना यात्री सामान भेजना हुआ सस्ता, किराए में कटौती

Reduced fare for luggage: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अब एचआरटीसी की बसों में…

2 hours ago

Shimla News: जुब्बल के तीन युवकों की कार दुर्घटना में मौत, चौपाल में हादसा

Chopal car accident: चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों…

3 hours ago