Follow Us:

हिमाचल में आने पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए RT PCR ज़रूरी, लेकिन बॉर्डर पर नहीं रोका जाएगा

पी. चंद |

समूचा देश आज संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मना रहा है। शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर डॉ. भीम राव आंबेडकर को याद किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी 130वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा के सामने फूल-माला अर्पित की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव के योगदान की सराहना की व विपरीत परिस्थितियों में समाज की कुरीतियों के बाबजूद उनके संघर्ष को प्रेरणादायक बताया। 

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लगाई गई बंदिशों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि बाहर से आने वालों के लिए कोविड रिपोर्ट लाना ज़रूरी होगा बाबजूद इसके प्रदेश की सीमाओं पर पर्यटकों और अन्य लोगों को रोका नहीं जाएगा। होटेल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं वह आरटीपीआर रिपोर्ट की जांच कर ही होटलों में ठहराएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचलियों को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के नियम का पालन करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश इस समय किसी भी तरह के लॉकडाउन और सख़्त बंदिशे लगाने के पक्ष में नहीं है। क्योंकि पिछले लॉकडाउन से हिमाचल और यहां के पर्यटन व्यवसाय को काफ़ी नुकसान हो चुका है।